Hindi NewsUttar-pradesh NewsBijnor NewsBhakiyu Social Celebrates Foundation Day with Havan and Tribute to Chaudhary Charan Singh

स्व.चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी

Bijnor News - बिजनौर में भाकियू सामाजिक का स्थापना दिवस श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत हवन से हुई, जिसमें पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। स्व. चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा पर...

Newswrap हिन्दुस्तान, बिजनौरSun, 27 April 2025 12:03 AM
share Share
Follow Us on
स्व.चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी

बिजनौर। भाकियू सामाजिक द्वारा संगठन का स्थापना दिवस बड़े ही श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विधिवत रूप से हवन के आयोजन के साथ किया गया। जिसमें संगठन के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और सामाजिक लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। हवन अनुष्ठान के पश्चात भारत के किसान नेता एवं पूर्व प्रधानमंत्री स्व.चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन एवं श्रद्धांजलि अर्पित की। शनिवार को स्थापना दिवस के इस विशेष अवसर पर भाकियू सामाजिक के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिव कुमार भोले एडवोकेट ने कहा कि जनसमस्याओं को लेकर 15 मई को भाकियू सामाजिक द्वारा एक पदयात्रा का आयोजन किया जाएगा। यह पदयात्रा चंदक से बिजनौर तक आयोजित होगी। पदयात्रा के समापन के उपरांत बिजनौर कलेक्ट्रेट परिसर में एक पंचायत का आयोजन किया जाएगा।

इस मौके पर भाकियू सामाजिक के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष संजय सिंह, राष्ट्रीय महासचिव मोहम्मद अकरम उस्मानी, जिलाध्यक्ष ज्ञानचंद प्रजापति, जिला उपाध्यक्ष आरेंद्र शर्मा, विधि प्रकोष्ठ के मंडल अध्यक्ष विवेक चौधरी एडवोकेट आदि मौजूद रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें