पतंग उड़ाते हुए बालक की छत से गिरकर मौत, परिवार में मचा कोहराम
Bijnor News - पतंग उड़ाते समय 10 वर्षीय बालक ऋतिक अचानक अपने घर की छत से सड़क पर गिर गया। उसे गंभीर चोटें आईं और नांगल के चिकित्सकों ने उसे नजीबाबाद अस्पताल रेफर किया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। इस घटना से...

पतंग उड़ाते हुए एक बालक अपने घर की छत से नीचे सड़क पर गिर गया, जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। नांगल के चिकित्सकों ने उसे नाजुक हालत में नजीबाबाद अस्पताल के लिए रेफर किया था। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जानकारी के अनुसार नांगल निवासी सोनू का पुत्र ऋतिक उम्र 10 वर्ष सोमवार शाम अपने घर की छत पर पतंग उड़ा रहा था। इसी दौरान वह अचानक घर की छत से नीचे सड़क पर आ गिरा, जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। आनन फानन में परिवार ने स्थानीय चिकित्सकों को उसे दिखलाने की कोशिश की लेकिन, नाजुक हालत देखते हुए चिकित्सकों ने उसे नजीबाबाद के लिए रेफर कर दिया। जहां पहुंचते ही चिकित्सकों ने उसे मृत्यु घोषित कर दिया। जिसके साथ ही परिवार में कोहराम मच गया।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।