रात में गुलाबी ठंड का एहसास, दिन में सूर्यदेव निकाल रहे पसीना
Bhadoni News - रात में गुलाबी ठंड का एहसास, दिन में सूर्यदेव निकाल रहे पसीना क क क क क कक क कक क क क

भदोही, संवाददाता। जिले में आए दिन आ रही आंधी एवं बूंदाबांदी के बाद मौसम का चक्र पूरी तरह से बदल गया है। इन दिनों बह रही पुरवा तो कभी पछुआ बयार के कारण रात में जहां हल्की ठंड का एहसास हो रहा है। वहीं, दिन में सूर्यदेव न सिर्फ पसीना निकाल रहे हैं। बल्कि उमस एवं चिपचिपी गर्मी से आम आदमी का जीना दुश्वार हो गया है। बता दें कि अच्छी बरसात के लिए कम से कम दो महीने तक बेहतर गर्मी का पड़ना नितांत आवश्यक होता है। लेकिन इधर बीच कुछ वर्षों से ऐसा नहीं देखा जा रहा है। कारण, निजी स्वार्थ के चक्कर में मानव द्वारा प्रकृति के साथ की जा रही छेड़छाड़। हरे पेड़ गायब हो रहे हैं। पहाड़ों का नामो निशा मिटाने पर खनन माफिया आमादा हैं। इसके चलते न सिर्फ हवा, पानी जहरीला होता जा रहा है। बल्कि धरती का तापमान तेजी के साथ बढ़ रहा है। परिणामस्वरूप सप्ताह धूल भरी तेज आंधी व बूंदाबांदी का क्रम बना हुआ है। समय रहते नहीं चेते तो समस्या और विकराल होने से इनकार नहीं किया जा सकता।
उधर, पिछले गत माह मार्च एवं अप्रैल में जिले में बह रही पुरवा बयार तेजी के साथ लोगों को बीमार बना रही है। दिन एवं रात के तापमान में काफी अंतर होने के कारण पेट दर्द, बदन, आंख दर्द के साथ ही उल्टी, दस्त, आंतों का सिकुढ़ना, बुखार, सर्दी, खांसी आदि बीमारियां आम हो गई है। महाराजा बलवंत सिंह राजकीय अस्पताल में गुरुवार को पेट दर्द के 50 रोगी पहुंचे। रात का पारा 24 डिग्री एवं दिन का 42 के पार पहुंच जा रहा है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।