Hindi NewsUttar-pradesh NewsBhadoni NewsViral Video of Assault on Disabled Person in Gopiganj Sparks Outrage

दबंगों ने दिव्यांग को पीटा, वीडियो वायरल

Bhadoni News - दबंगों ने दिव्यांग को पीटा, वीडियो वायरल क क क क कक क क क क क क क

Newswrap हिन्दुस्तान, भदोहीSun, 16 Feb 2025 02:03 AM
share Share
Follow Us on
दबंगों ने दिव्यांग को पीटा, वीडियो वायरल

गोपीगंज, हिन्दुस्तान संवाद। कोतवाली क्षेत्र के जगरन्नाथपुर हृदईया गांव में मारपीट का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें पड़ोसियों द्वारा दिव्यांग तथा उसके परिजनों को बुरी तरह से पीटा जा रहा है। मामले में अभी तक पुलिस ने कोई कदम नहीं उठाया है। उक्त गांव निवासी दिव्यांग सतीश पांडेय का कहना है कि 11 फरवरी को वह बाउंड्री में सोख्ता निर्माण के लिए गढ्ढा खोदवा रहे थे। तभी अचानक आधा दर्जन लोग हाथ में लाठी, डंडा लेकर आए और उनके साथ ही माता-पिता को भी पीटना शुरू कर दिए। पीड़ित ने कहा कि मामले से पुलिस को अवगत कराया गया, लेकिन अभी तक केस दर्ज नहीं किया गया। उधर, पुलिस प्रकरण को जमीनी विवाद से जोड़कर चल रही है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें