Hindi NewsUttar-pradesh NewsBhadoni NewsUttar Pradesh Pensioners Welfare Association Meeting in Gyanpur New Leadership Elected

राजकुमार संरक्षक एवं लालमणि बनाए गए अध्यक्ष

Bhadoni News - राजकुमार संरक्षक एवं लालमणि बनाए गए अध्यक्ष क क क कक क क कक क क क क कक क क क क क

Newswrap हिन्दुस्तान, भदोहीMon, 24 Feb 2025 02:15 AM
share Share
Follow Us on
राजकुमार संरक्षक एवं लालमणि बनाए गए अध्यक्ष

ज्ञानपुर, संवाददाता।

नगर स्थित एक प्रतिष्ठान में रविवार को उत्तर प्रदेश पेंशनर कल्याण संस्था भदोही की बैठक हुई। इस दौरान संगठन मजबूती पर चर्चा करते हुए पदाधिकारियों का भी चयन किया गया। जिसमें डा. राजकुमार पाठक को संरक्षक तथा लालमणि को अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी गईं।

प्रान्तीय उपाध्यक्ष ईडीएन प्रसाद विश्वकर्मा की देख रेख में कार्यकारिणी का गठन किया गया। उन्होंने बताया कि सदस्यों ने सर्व सम्मति से डा. राजकुमार पाठक को संरक्षक, डा. लालमणि उपाध्याय को अध्यक्ष चुना। इसके अलावा दयाराम यादव वरिष्ठ उपाध्यक्ष, कैलाशनाथ चौबे, रत्नाकर मिश्र उपाध्यक्ष, रमाशंकर मिश्र जिला मंत्री, जयनाथ पाठक एवं शेषपति तिवारी संयुक्त मंत्री, पारसनाथ मिश्र कोषाध्यक्ष, डा. एएन पांडेय आडिटर चुने गए। उन्होंने पेंशनरों के पक्ष में शासन के सकारात्मक निर्णय लेने के रुख के बारे में अपना पक्ष रखा। चुने गए पदाधिकारियों ने कहा कि हम एक होकर रहेंगे तभी हमारी सभी मांगों को पूरा करने का काम सरकारों की ओर से किया जाएगा। मिली जिम्मेदारी को सभी ने निष्ठा संग निभाने का दावा किया। इस मौके पर राजेन्द्र कुमार यादव आदि रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें