Hindi NewsUttar-pradesh NewsBhadoni NewsTruck Collision Injures Police DIG and Constable in Gopiganj

हादसे में सेना नायक समेत दो घायल, चालक पर केस

Bhadoni News - हादसे में सेना नायक समेत दो घायल, चालक पर केस क क क क क क कक क क क कक क क क क क

Newswrap हिन्दुस्तान, भदोहीMon, 24 Feb 2025 02:56 AM
share Share
Follow Us on
हादसे में सेना नायक समेत दो घायल, चालक पर केस

गोपीगंज, हिन्दुस्तान संवाद।

थाना क्षेत्र के छतमी ढ़ाबा के पास ट्रक के टक्कर से राजकीय वाहन एवं सेना नायक एवं मुख्य आरक्षी घायल हो गए। पुलिस ने तहरीर मिलने पर ट्रक चालक पर संबंधित धाराओं में केस दर्ज किया है। 39वीं वाहिनी पीएसी मिर्जापुर में कार्यरत आरक्षी चालक सत्येद्र कुमार सिंह ने थाने में तहरीर दिया। कहा कि 21 फरवरी को राजकीय वाहन संख्या यूपी 70 एजी 2744 महिन्द्रा टीयूवी में पुलिस उपमहानिरीक्षक/सेना नायक 39वीं वाहनी मिर्जापुर को निरीक्षण/भ्रमण को निकले थे। उन्हें भदोही में लगे पोस्टों का आकस्मिक निरीक्षण करना था। पीएसी पोस्टो का निरीक्षण कर वापस वाहिनी मुख्यालय जाते समय रात में हाइवे पर एक ढाबा के पास तेजी के साथ अनियंत्रित गति से आ रहे ट्रक ने राजकीय वाहन में दाहिने साइड से टक्कर मार दिया और भाग निकला। पुलिस उपमहानिरीक्षक सेनानायक 39वीं वाहिनी पीएसी मिर्जापुर एवं मुख्य आरक्षी पीएसी गौरीशंकर पांडेय को चोटें आईं। घायलों को मंडलीय अस्पताल मिर्जापुर रेफर किया गया था। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि संबंधित धाराओं में केस दर्ज किया गया है। दावा किया कि आरोपित चालक की जल्द ही पहचान कर ली जाएगी।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें