शौच को गए युवक का शव मिला खेत स्थित कुएं में
Bhadoni News - शौच को गए युवक का शव मिला खेत स्थित कुएं में क क क कक क क क क क क कक क क क क क क क क कक

औराई, हिन्दुस्तान संवाद। थाना क्षेत्र के अब्बास नगर भमौरा निवासी युवक की शनिवार को परिजनों से किसी मामले को लेकर कहासुनी हो गई। इसके बाद वह घर से निकल गया। रविवार को गांव स्थित कुंए शव को मिलने से सनसनी फैल गई। इसकी जानकारी लोगों ने फायर ब्रिगेड और पुलिस को दिया। सूचना मिलते ही जवान मौके पर पहुंच गए। काफी मशक्कत के बाद शव को बाहर निकाला गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना से गांव में मातमी सन्नाटा फैल गया है।
अब्बास नगर भमौरा निवासी नईम अली के 35 वर्षीय बेटे नसीम अली शनिवार की रात में परिजनों के साथ भोजन किया। इसी दौरान परिवार के लोगों से किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। परिजन युवक को नशा न करने की हिदायत दे रहे थे। इसके बाद वह रात को ही शौच के बहाने घर से निकल गया। देर रात वापस जब वह नहीं आया तो परिवार के लोगों ने तलाश शुरू कर दिया। रविवार की सुबह जब गांव के लोग बाहर गए तो कुंए में शव देखकर चिल्लाने लगे। जानकारी होते ही आसपास के लोग भारी संख्या में मौके पर आ गए। घटना की जानकारी लोगों ने पुलिस और दमकल विभाग को दिया। जवानों ने रविवार की रस्सी के सहारे काफी मशक्कत के बाद शव को बाहर निकाला और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्रभारी निरीक्षक अंजनी राय ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा गया है। परिजनों ने बताया कि मृतक नशे के सेवन का आदी था। ऐसे में वह शनिवार को नशे की हालत में होने के कारण कुएं में गिर पड़ा होगा और मौत हो गई। मृतक की पत्नी मजीदुद्दीन निशा का रो- रोकर बुरा हाल है। मृतक को दो पुत्री और एक पुत्र हैं।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।