कारों की भिड़त में वाराणसी के तीन लोग घायल, रेफर
Bhadoni News - कारों की भिड़त में वाराणसी के तीन लोग घायल, रेफर कक क क क कक क क कक क क क क क क क क क क क

गोपीगंज, हिन्दुस्तान संवाद।
कोतवाली क्षेत्र के झिलियापुल के पास जीटी रोड पर ग्रैंड विटारा और स्विफ्ट कार के टक्कर हो गई। इसके करण तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी को इलाज के लिए सीएचसी में भर्ती कराया गया। जहां से ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया। महाकुम्भ से स्नान करके उड़ीसा के लोग घर वापस कार से लौट रहे थे। झिलियापुल के पास वाराणसी की तरफ जा रही स्विफ्ट कार अनियंत्रित होकर ग्रैंड विटारा में पीछे से धक्का मार दिया। ग्रैंड विटारा के सभी तीर्थयात्री पूरी तरह सुरक्षित रहे जबकि स्विफ्ट पर सवार पांडेयपुर वाराणसी निवासी कविता पांडेय 30 पत्नी अंकुर पांडेय, पद्मावती 52 पत्नी कमलेश मिश्रा तथा अंकुर पांडेय 28 पुत्र वीरेंद्र पांडेय गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने दोनों क्षतिग्रस्त वाहनों को कब्जे में लिया है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।