केबल बाक्स जलने से 13 घंटे बिजली आपूर्ति रही बाधित
Bhadoni News - केबल बाक्स जलने से 13 घंटे बिजली आपूर्ति रही बाधित क कक क क क क क क क कक क क क क क

औराई, हिन्दुस्तान संवाद। थाना क्षेत्र के कोइलरा विद्युत सब स्टेशन का केबल बाक्स जलने से शनिवार को क्षेत्र की बत्ती करीब 13 घंटे तक गुल रही। भोर में चार बजे से आपूर्ति ठप हुई थी। शाम को पांच बजे के बाद आपूर्ति बहाल होने पर लोगों ने राहत की सांस ली है।
बता दें कि इन दिनों गर्मी की आहट दिन में महसूस किया जा रहा है। इसके साथ ही बिजली विभाग की तैयारियों को भी झटका लग रहा है। उपकेंद्र में शनिवार की सुबह 33 हजार का केबल बाक्स जल गया। इसके कारण नगर पंचायत खमरिया एवं आसपास के दर्जनों गांवों की बत्ती गुल हो गई। दोपहर तक आपूर्ति बहाल न होने पर लोगों की बेचैनी बढ़ गई। अधिकारियों को फोन करने पर सच सामने आया। इस दौरान नगर पंचायत खमरिया में जलापूर्ति जनरेटर के जरिए कराया गया। पानी समय पर न मिलने के कारण कई मोहल्ले के लोगों में रोष देखा गया। इतना ही नहीं, दिन भर बत्ती गुल रहने से भी दुश्वारियां हुईं। अवर अभियंता अभय कुमार सिंह ने बताया कि सुबह से ही कर्मचारियों को लगाया गया था, शाम को तकनीकी खामी को दुरुस्त करके पांच बजे के बाद आपूर्ति को बहाल करा दिया गया।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।