Hindi NewsUttar-pradesh NewsBhadoni NewsPolice File Case in Elderly Woman s Death After Hit-and-Run Incident in Bhadohi
हादसे में घायल वृद्धा की मौत, मुकदमा दर्ज
Bhadoni News - हादसे में घायल वृद्धा की मौत, मुकदमा दर्ज क क कक क क क क कक क क क क क कक कक
Newswrap हिन्दुस्तान, भदोहीMon, 24 Feb 2025 02:40 AM

भदोही, संवाददाता।
औराई थाने की पुलिस ने वृद्ध महिला की मौत के मामले में बेटे की तहरीर पर केस दर्ज किया है। प्रकरण की जांच की जा रही है। औराई थाना क्षेत्र के कैयरमऊ, राजापुर निवासी संतोष कुमार ने तहरीर में कहा कि उनकी माता मुनरा देवी कोठरा में सड़क पार कर रही थी। उसी दौरान किसी चार पहिया वाहन चालक ने धक्का मार दिया था। जिससे वह घायल हो गई थी। इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। औराई थाने की पुलिस ने अज्ञात चार पहिया वाहन चालक पर संबंधित धाराओं में केस दर्ज किया है। कहा कि जल्द ही सीसी कैमरों के जरिए आरोपित चालक की पहचान कर लिया जाएगा।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।