जच्चा-बच्चा केंद्र बनाने को 54 गांव में चिन्हित होगी भूमि
Bhadoni News - जच्चा-बच्चा केंद्र बनाने को 54 गांव में चिन्हित होगी भूमि जच्चा-बच्चा केंद्र बनाने को 54 गांव में चिन्हित होगी भूमि जच्चा-बच्चा केंद्र बनाने को 54 गां

ज्ञानपुर, संवाददाता। ग्रामीण अंचलों में बेहतर स्वास्थ्य सुविधा मुहैया कराने को ग्राम सभा में ही तीन-सौ स्क्वायर मीटर क्षेत्रफल में भूमि चिन्हित किया जाएगा। उप जिलाधिकारी एवं चिकित्सा अधीक्षक की रिपोर्ट पर चिन्हित भूमि पर स्वीकृति की जाएगी। इन स्थानों पर उप स्वास्थ्य केंद्र भवन का निर्माण होने से जच्चा-बच्चा को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा का लाभ मिल जाएगा। हालांकि इन दिनों उप स्वास्थ्य केंद्र संचालन को कुल 54 भवन को किराए पर ले लिया गया है। इनमें शीघ्र ही मरीजों का इलाज होना संभव होगा। सीएमओ डा. संतोष कुमार चक ने बताया कि डीएम विशाल सिंह द्वारा तीनों एसडीएम को निर्देशित किया जा चुका है, कि संबंधित चिकित्सा अधीक्षक संग तीन-तीन सौ स्क्वायर मीटर भूमि का चयन किया जाए। दोनों अधिकारी की रिपोर्ट पर ही जिला प्रशासन द्वारा भूमि उपलब्धता को स्वीकृति दी जाएगी। ग्राम प्रधानों का भी दायित्व है कि वह ग्राम सभाओं की भूमि में इसे जच्चा-बच्चा केंद्र संचालन के लिए भूमि आवंटित कराएं। बताया कि जिले में बेहतर स्वास्थ्य सुविधा मुहैया कराने को शीघ्र ही 54 उप स्वास्थ्य केंद्र खोले जाएंगे। स्वास्थ विभाग द्वारा जिले में कुल 54 भवनों को उप केंद्र संचालन को किराए पर ले लिया गया है। तीन कमरों में उप केंद्र खोला जाएगा। 54 नए उपकेंद्र को मिलाकर जिले में कुल उप केंद्रों जिले में 260 हो जाएगी। कुल 546 ग्राम पंचायतों में 260 स्वास्थ उप केंद्र संचालित होंगे। भविष्य में जरूरत पड़ने पर उनके लिए भवन बनाए जाएंगे। जिले की कुल आबादी करीब 20 लाख है। दो राजकीय जिला चिकित्सालय, छह सीएचसी, 16 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र समेत 206 उप स्वास्थ्य केंद्र संचालित हैं। सभी को स्वास्थ्य सुविधाएं देने के लिए सरकार गंभीर है। हालांकि अब भी कई गांव ऐसे हैं जहां स्वास्थ्य केंद्र नहीं है। लोगों को उपचार के लिए लंबी दूरी तय करनी पड़ती है। अब शासन ने 54 नए उपकेंद्र खोलने की मंजूरी दे दी है। जिन गांवों में उपकेंद्र नहीं है, वहां की आबादी उसके पास के गांव की आबादी का सर्वे करके केंद्र शीघ्र ही खुलेगा।
हर उप केंद्रों पर होगी स्वास्थ कर्मियों की तैनाती
ज्ञानपुर। सीएमओ डा. संतोष कुमार चक ने बताया कि जिले में बनने वाले 54 उप स्वास्थ केंद्रों पर चिकित्सक संग स्वास्थ कर्मियों की तैनाती रहेगी। मौसमी बीमारी से पीड़ित रोगी गांव के आसपास में संचालित उप केंद्र से बेहतर स्वास्थ सुविधा का लाभ उठा पाएंगे। किराए के भवन की तलाश विभागीय स्तर से शुरू कर दी गई है। शीघ्र ही 54 नए उप स्वास्थ केंद्रों का संचालन शुरू हो जाएगा।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।