Hindi NewsUttar-pradesh NewsBhadoni NewsMystery Surrounds Death of Milton Biswas s Wife in Baida Bazaar

अबूझ हाल में महिला की मौत, मचा कोहराम

Bhadoni News - अबूझ हाल में महिला की मौत, मचा कोहराम क क क क क क क क क क क क क

Newswrap हिन्दुस्तान, भदोहीFri, 25 April 2025 05:04 AM
share Share
Follow Us on
अबूझ हाल में महिला की मौत, मचा कोहराम

गोपीगंज, हिंदुस्तान संवाद। थाना क्षेत्र के बैदा बाजार में मिल्टोन विश्वास की पत्नी किया विश्वास 35 वर्ष की अबूझ हाल में बुधवार की देर शाम की मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पश्चिम बंगाल निवासी डा. मिल्टोन विश्वास जो गोपीगंज थाना क्षेत्र के बैदा बाजार में क्लीनिक चलाते हैं। बुधवार की देर शाम उनकी पत्नी की अबूझ हाल में मौत हो गई। मौके पर आई पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है। गांव में व्याप्त चर्चा के अनुसार महिला ने फांसी लगाकर जान दे दी। जबकि परिजन जहरीले जंतु के काटने को मौत का कारण बता रहे हैं। इस मामले में प्रभारी निरीक्षक आशुतोष त्रिपाठी ने बताया कि विवाहिता की मौत का मामला आया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम के उपरांत मौत का कारण पता चल पाएगा। उधर, बाजार में मौत को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं रहीं। पोस्टमार्टम के बाद शव के अंतिम संस्कार को स्वजनों को पुलिस ने गुरुवार को सौंप दिया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें