Hindi NewsUttar-pradesh NewsBhadoni NewsMassive Influx of Devotees at Kumbh Mela Causes Traffic Jam in Bhadohi

महाकुम्भ: टोलप्लाजा से गुजरे 60 हजार वाहन चालक

Bhadoni News - महाकुम्भ: टोलप्लाजा से गुजरे 60 हजार वाहन चालक क क कक क क क क क कक क क क क क क क क क

Newswrap हिन्दुस्तान, भदोहीMon, 24 Feb 2025 02:41 AM
share Share
Follow Us on
महाकुम्भ: टोलप्लाजा से गुजरे 60 हजार वाहन चालक

भदोही/गोपीगंज, हिन्दुस्तान टीम।

प्रमुख स्नानों के सम्पन्न होने के बाद भी महाकुम्भ का क्रेज लोगों में कम नहीं हो रहा है। रविवार को एक बार फिर अवकाश के कारण आस्था का सैलाब सड़कों तथा रेल गाड़ियों में उमड़ा नजर आया। ऐसे में अफसरों ने हाइवे पर चक्रमण किया। उधर, भदोही-मिर्जापुर मार्ग पर औराई से लेकर शास्त्री पुल तक जाम की नौबत रही। हाइवे से करीब 60 हजार गाड़ियां गुजरी।

बता दें कि राष्ट्रीय राजमार्ग-19 संगम नगरी को जोड़ता है। कालीन नगरी केसाथ ही वाराणसी, मिर्जापुर समेत पूर्वांचल के जनपदों से बड़ी तादाद में लोग आवागमन कर रहे हैं। साथ ही बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल से भी आस्था का कुंभ आ रहा है। रविवार को एक बार फिर वाहनों की संख्या अधिक होने पर अफसरों एवं जवानों ने जमकर पसीना बहाने का काम किया। राहत की बात यह रही कि जीटी रोड पर अधिक जाम नहीं देखा गया। लेकिन मिर्जापुर मार्ग पर वाहनों की कतारें लगी रहीं। मां विन्ध्यवासिनी दर्शन-पूजन को जाने वालों को मुसीबत से दो चार होना पड़ा। औराई चौराहे से लेकर शास्त्री पुल मिर्जापुर तक, उधर, गोपीगंज से लेकर मिर्जापुर तक जाम की नौबत देखी गई। पुलिस के जवानों ने जाम को समाप्त कराने का काम किया। माधोसिंह रेलवे फाटक के पास टे्रनों के आवागमन के कारण अक्सर उसे बंद कर दिया जा रहा है। ऐसे में वहां जाम की नौबत अधिक देखी जा रही है। लालानगर टोल प्लाजा के मैनेजर राकेश रंजन ने बताया कि रविवार को करीब 29 हजार वाहन प्रयागराज गए जबकि वाराणसी की ओर 28 हजार गाड़ियां गईं।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें