महाशिवरात्रि को लेकर रंग-रोगन का काम शुरू
Bhadoni News - महाशिवरात्रि को लेकर रंग-रोगन का काम शुरू क क क क क क क क क कक

गोपीगंज, हिन्दुस्तान संवाद। जिले में महाशिवरात्रि पर्व 26 फरवरी को मनाया जाएगा। इसे लेकर तैयारियां युद्ध स्तर पर चल रही हैं। नगर के बाबा बड़े शिव धाम में रंगाई एवं पोताई का काम इन दिनों चल रहा है। 26 फरवरी को महाशिवरात्रि की पर्व को लेकर बाबा तिलेश्वरनाथ, गोपेश्वर महादेव, जोगीवीर तालाब अन्य शिव मंदिरों पर साफ-सफाई रंग रोगन का कार्य तेजी से चल रहा है। महाशिवरात्रि के दिन आठ बजे सुबह से लेकर नौ बजे तक बाबा के मंदिर में फलाहार प्रसाद एवं चाय का वितरण होगा। जबकि शाम को पांच बजे शिव बारात मंदिर परिसर से निकाली जाएगी। उसके बाद देर शाम को बाबा बड़े शिव का भव्य शृंगार किया जाएगा।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।