महादेव-पार्वती के मिलन का पर्व कल, हुई हल्दी रस्म की अदायगी
Bhadoni News - महादेव-पार्वती के मिलन का पर्व कल, हुई हल्दी रस्म की अदायगी क कक क क क क क क क क कक क क क क ककक क

भदोही, संवाददाता।
महाशिवरात्रि (काल रात्रि) का पर्व जनपद में बुधवार को मनाया जाएगा। देवाधिदेव महादेव एवं माता पार्वती के मिलन की रात को देखते हुए मंदिरों को सजाने, संवारने का काम भक्तों ने सोमवार से ही करना शुरू कर दिया है। ज्ञानपुर स्थित बाबा हरिहरनाथ मंदिर में हल्दी रस्म की अदायगी करते हुए महिलाओं ने बाबा को हल्दी लगाने का काम किया।
पुराणों के अनुसार फाल्गुन मास के कृष्ण चतुर्दशी को शिवरात्रि (कालरात्रि) पर्व मनाया जाता है। मान्यताएं हैं कि इसी निशा में भगवान भोलेनाथ व माता पार्वती का विवाह भी हुआ था। शिवरात्रि के दिन मंदार पुष्प, बेल की पत्ती, बेर, गन्ना आदि चढ़ाने के रुद्रावतार मानव के पापों व कष्टों का सर्वनाश कर सुख, समृद्धि व उन्नति के द्वार खोल देते हैं। उधर, शिवरात्रि को लेकर शहर के छितनी तालाब, भरत चौराहा स्थित महादेव मंदिर, सिविल लाइन रोड स्थित शिव मंदिर, स्टेशन परिसर स्थित शिव मंदिर, ज्ञानपुर स्थित हरिहरनाथ मंदिर, चौरी पल्हैयां (कोम) स्थित ओदारनाथ महादेव, गोपीगंज स्थित बडे़ शिव मंदिर, तिलेश्वरनाथ महादेव, कबूतरनाथ महादेव समेत जनपद के समस्त शिवालयों में सोमवार को पूरे दिन श्रद्धालु पर्व की तैयारियों में मशगूल दिखे। बुधवार की भोर से ही देवालयों में आस्थावानों का जमघट लगना शुरू होगा जो देर रात तक बना रहेगा। नईबाजार, गोपीगंज व भदोही समेत कई स्थानों पर निकलने वाली शिव बारात व शोभा यात्रा के मद्देनजर एसपी अभिमन्यु मांगलिक के निर्देश पर पुलिस ने तैयारियां तेज कर दी हैं। जवानों को अधिकारियों ने ड्यूटी प्वाइंट की जानकारी देने के साथ ही मुस्तैदी के साथ त्योहार को सम्पन्न कराने का निर्देश दिया।
ज्ञानपुर सिद्ध पीठ बाबा हरिहरनाथ मंदिर में सोमवार को महिलाओं ने बाबा को हल्दी लगाकर विवाह के पूर्व हल्दी रस्म की अदायगी को पूरा किया। धर्म ग्रंथों के जानकार गुरु वरदान ने बताया कि इस साल बुधवार को शिवरात्रि पर्व मनाया जाएगा। व्रत रहकर पूजा एवं जल अर्पण से सभी मनोकामनाएं मानव की पूरी होंगी।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।