महाकुम्भ: हाइवे पर उतरे अफसर, मिर्जापुर रोड पर जाम
Bhadoni News - महाकुम्भ: हाइवे पर उतरे अफसर, मिर्जापुर रोड पर जाम क क क कक क क क कक क क क क क क क

औराई/गोपीगंज, हिन्दुस्तान टीम।
प्रमुख स्नानों के सम्पन्न होने के बाद भी महाकुम्भ का क्रेज लोगों में कम नहीं हो रहा है। रविवार को एक बार फिर अवकाश के कारण आस्था का सैलाब सड़कों तथा रेल गाड़ियों में उमड़ा नजर आया। ऐसे में अफसरों ने हाइवे पर चक्रमण किया। उधर, भदोही-मिर्जापुर मार्ग पर औराई से लेकर शास्त्री पुल तक जाम की नौबत रही। ऐसे में पुलिस ने चौराहे पर चार पहिया वाहन चालकों को कुछ देर रोक दिया था।
बता दें कि राष्ट्रीय राजमार्ग-19 संगम नगरी को जोड़ता है। कालीन नगरी केसाथ ही वाराणसी, मिर्जापुर समेत पूर्वांचल के जनपदों से बड़ी तादाद में लोग आवागमन कर रहे हैं। साथ ही बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल से भी आस्था का कुंभ आ रहा है। रविवार को एक बार फिर वाहनों की संख्या अधिक होने पर एसपी अभिमन्यु मांगलिक जवानों संग जीटी रोड पर उतरे। राहत की बात यह रही कि जीटी रोड पर अधिक जाम नहीं देखा गया। लेकिन मिर्जापुर मार्ग पर वाहनों की कतारें लगी रहीं। मां विन्ध्यवासिनी दर्शन-पूजन को जाने वालों को मुसीबत से दो चार होना पड़ा। औराई चौराहे से लेकर शास्त्री पुल मिर्जापुर तक, उधर, गोपीगंज से लेकर मिर्जापुर तक जाम की नौबत देखी गई। पुलिस के जवानों ने जाम को समाप्त कराने का काम किया। माधोसिंह रेलवे फाटक के पास टे्रनों के आवागमन के कारण अक्सर उसे बंद कर दिया जा रहा है। ऐसे में वहां जाम की नौबत अधिक देखी जा रही है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।