टोल पर अवैध अतिक्रमण को लेकर चेताया
Bhadoni News - टोल पर अवैध अतिक्रमण को लेकर चेताया क क क क क क क क क क क क क क क क क कक

गोपीगंज, हिन्दुस्तान संवाद।
कोतवाली क्षेत्र के जीटी रोड लालानगर टोल प्लाजा के आसपास सड़कों पर अवैध अतिक्रमण कर लिया गया है। कुछ लोगों ने चाय, पान की गुमटी रख लिया है। इससे आए दिन हादसे हो रहे हैं। इन दिनों पर चाय, पान एवं नाश्ता को आने वाले लोग बेतरतीब तरीके से वाहनों को पार्क कर दिया जाता है। इन दिनों महाकुम्भ के कारण वाहनों का दबाव अधिक है। आए दिन हादसे हो रहे हैं। टोल पर आए दिन अफसर भी पहुंच रहे हैं, लेकिन अतिक्रमण की ओर उनका ध्यान नहीं जा रहा है। अपर पुलिस अधीक्षक के साथ यातायात पुलिस द्वारा शनिवार को लाला नगर टोल के आसपास सहित सड़कों पर खड़े अवैध वाहनों को हटाने की कार्रवाई की गई। एएसपी डा. तेजवीर सिंह ने चेताया कि दोबारा ऐसा करने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।