सही एवं समय पर बिलिंग से रुक सकता है निजीकरण
Bhadoni News - सही एवं समय पर बिलिंग से रुक सकता है निजीकरण क क क क क क कक क क क क क कक क क क क क

भदोही, संवाददाता।
शहर के हरियांव स्थित अधीक्षण अभियंता कार्यालय पर रविवार को राज्य विद्युत परिषद जूनियर संगठन की बैठक हुई। इस दौरान विद्युत सुधार को लेकर मंथन किया गया।
क्षेत्रीय सचिव जेई अभिषेक प्रजापति ने कहा कि गलत डाटा के आधार पर पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड एवं दक्षिणाचंल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड के निजीकरण की नीति को गलत साबित किया है। प्रबन्धन की नीतियों को परिवर्तित कर विभाग की छोटी-छोटी समस्याओं को बड़ी होने से बचाया जा सकता है। ऐसा करना जनहित में है। अध्यक्ष विनोद प्रजापति ने कहा कि विभाग की बिलिंग एजेंसी जो की इन दिनों निजी हाथों में है। उससे सही बिल उपभोक्ताओं को नहीं मिल पाता है। कहा कि सही और समय पर बिल मिलने पर लोग उसे अदा कर देते हैं, विलंब होने पर दुश्वारियां बढ़ जाती हैं।
उपखंड अधिकारी ईश्वर शरण सिंह ने कहा कि विभागीय धन का दुरुपयोग विभिन्न एजेसिंया कर रही हैं। उसे बिजली विभाग के उत्थान में लगाया जाना चाहिए। इस मौके पर सचिव मनोज यादव, लल्लन कुमार, ज्योति प्रकाश, शैलेन्द्र मौर्य, मनोज कुमार, आनन्द प्रकाश, कमलेश मौर्य, पंचम राम, राकेश गुप्ता आदि रहे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।