Hindi NewsUttar-pradesh NewsBhadoni NewsDM Vishal Singh Emphasizes Natural Farming and Livestock Welfare in Meeting with Officials

प्राकृतिक खेती के प्रति जागरूक हों किसान: डीएम

Bhadoni News - प्राकृतिक खेती के प्रति जागरूक हों किसान: डीएमतिक खेती के प्रति जागरूक हों किसान: डीएमतिक खेती के प्रति जागरूक हों किसान: डीएमतिक खेती के प्रति जागरूक

Newswrap हिन्दुस्तान, भदोहीTue, 25 Feb 2025 01:06 AM
share Share
Follow Us on
प्राकृतिक खेती के प्रति जागरूक हों किसान: डीएम

ज्ञानपुर, संवाददाता।

कलक्ट्रेट सभागार में सोमवार को डीएम विशाल सिंह ने कृषि, उद्यान, गौ आश्रय स्थल, पशु एवं मत्स्य पालन योजनाओं संबंधित बैठक विभागीय अधिकारियों संग लिए। इसमें प्राकृतिक खेती करने वाले किसानों की प्रशांसा करते हुए इसे बढ़ावा देने पर बल दिए। बीमारी से बचाव को प्राकृतिक खेती कितना जरूरी है इसपर चर्चा भी की गई।

इस दौरान ने डीएम बताए कि जिले में गोचर-चारागाह को निर्धारित 438 स्थलों पर हरे चारे की बुवाई कराते हुए अवैध कब्जा को हटवाया जाएगा। गोआश्रय स्थल निरीक्षण की अप्राप्त रिपोर्ट पर जिलाधिकारी ने नाराजगी व्यक्त करते हुए निरीक्षण और रिपोर्ट न देने वाले अधिकारियों को शोकाज नोटिस जारी करने का निर्देश दिए। गोवंशों के लिए हरे व पौष्टिक चारे साईलेज आहार, चारे का आहार की उपलब्धता सुनिश्चित कराने पर जिलाधिकारी ने जोर दिया। मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डा. एके सचान ने बताया कि गो आश्रय स्थल और पशुपालन विभाग की समीक्षा में विभिन्न बिंदुओं पर बल दिया गया। प्रत्येक विकास खंड में न्यूनतम एक वृहद गो संरक्षण केंद्र स्थापित किए जाने को कम से कम एक हेक्टेयर भूमि की उपलब्धता सुनिश्चित कराए जाने पर बल दिया। गोआश्रय स्थलों पर संरक्षित गोवंश को हरा चारा उगाए जाने पर बल दिए। सीडीओ डा. शिवाकांत द्विवेदी ने मिलेट्स अनाजों को बढ़ावा देने के लिए उप कृषि निदेशक को निर्देशित किए कि मोटे अनाज सावां, कोंदों, रागी, ज्वर, बाजारा आदि की मिलेट्स अनाजों को दैनिक खानपान में शामिल करने को प्रेरित किए। डीएम ने मछुआ समुदाय के लाभार्थी परक योजनाओं, दुर्घटना बीमा आदि से आछादित करने पर बल दिए। इस मौके पर जिला कृषि अधिकारी सतीश कुमार पांडेय, कृषि रक्षा अधिकारी रत्नेश कुमार आदि उपस्थित थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें