क्रय-विक्रय सहकारी समिति एसडीएम ने किया सील
Bhadoni News - क्रय-विक्रय सहकारी समिति एसडीएम ने किया सील क क क क क क क क क क क क क क

गोपीगंज, हिन्दुस्तान संवाद। डीएम विशाल सिंह के निर्देश पर शुक्रवार को नगर के पड़ाव स्थित क्रय विक्रय सहकारी समिति को सील कर दिया गया। तहसीलदार एवं एआर कोआपरेटिव के साथ पहुंचे उप जिलाधिकारी अरुण गिरी ने कार्रवाई किया। हालांकि इस दौरान टीम को विरोध का सामना करना पड़ा।
सहकारी संघ के संचालक के बीच विवाद को देखते हुए एसडीएम ने अभिलेख के साथ दोनों को कार्यालय में तलब किया है। आयकर का बकाया और अन्य कतिपय कारण से समिति का खाता सीज होने के उपरांत क्रय विक्रय समिति द्वारा संचालित सरकारी सस्ते गल्ले की दुकान दूसरे के अटैच कर दिया गया है। खाद, बीज का वितरण रोक दिया गया था। इसके उपरांत बकाया के कारण समिति की जमीन व भवन जिलाधिकारी ने सीज करने का आदेश दिया था। कई दिन चली कवायद के बाद उपजिलाधिकारी ज्ञानपुर अरुण कुमार गिरी, तहसीलदार अजय कुमार सिंह, एआर कोआपरेटिव राम प्रकाश तथा हल्का लेखपाल के साथ पहुंचे। अधिकारियों ने भवन सीज करने के दौरान सहकारी संघ संचालक अतुल कुमार सिंह ने क्रय विक्रय के नाम पर पूरी बिल्डिंग को सील न करने की मांग की। कहा कि क्रय विक्रय सहकारी समिति का कार्यालय एवं गोदाम ही सील किया जाए। संघ का गोदाम व कार्यालय सील होने से किसानों का खाद, बीज वितरण प्रभावित होगा। विवाद के बीच उपजिलाधिकारी ने पत्रावली के साथ एआर कोआपरेटिव तथा संघ के लोगों को तलब किया है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।