दो स्वास्थ्य कर्मियों का सात दिनों का रोका वेतन
Bhadoni News - दो स्वास्थ्य कर्मियों का सात दिनों का रोका वेतन क कक क क क क क क कक क क क क क क क क कक

भदोही, संवाददाता।
जिले में रविवार को सीएम जन आरोग्य मेले का आयोजन चल रहा था। ऐसे में सीएमओ डा. संतोष कुमार चक ने दो अस्पतालों का निरीक्षण किया। इस दौरान दो कर्मियों का सात दिनों का वेतन रोका गया। बताया कि प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र महजूदा एवं करियांव का निरीक्षण किया गया। जहां पर एक फार्मासिस्ट निवास नहीं कर रहा था जबकि दूसरा दवाओं का स्टाक ही नहीं बता पाया। चेताया कि लापरवाही को कत्तई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उधर, लोगों में इस बात की चर्चाएं हैं कि आए दिन सीएमओ के निरीक्षण, वेतन रोकने के बाद भी कार्यशैली में उनके मातहतों के सुधार नहीं हो रहा है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।