संत निरंकारी मंडल के लोगों घाटों एवं सरोवर को चमकाया
Bhadoni News - भदोही, संवाददाता। सतगुरु बाबा हरदेव सिंह की जयंती पर रविवार को संत निरंकारीसंत निरंकारी मंडल के लोगों घाटों एवं सरोवर को चमकायासंत निरंकारी मंडल के

भदोही, संवाददाता।
सतगुरु बाबा हरदेव सिंह की जयंती पर रविवार को संत निरंकारी चैरिटेबल फाउंडेशन के लोगों ने स्वच्छता अभियान चलाने के साथ ही पौधरोपण किया। इस दौरान सीतामढ़ी, भोगांव गंगा घाट तथा सुरियावां के बावन बीघा तालाब पर जमा गंदगी को साफ कर स्वच्छता का संदेश दिया। साथ ही परिसर पर पौधरोपण भी किया गया।
संत निरंकारी मंडल के भदोही संयोजक राजेश के नेतृत्व में सुबह सात से 10 बजे तक स्वच्छता अभियान स्वच्छ जल, स्वच्छ मन अभियान के तहत चलाया गया। इस दौरान चूना छिड़काव, ब्लीचिंग पावडर, फिनायल, हारपिक का छिड़काव किया गया। कहा कि निरंकारी मिशन के पूरे देश भर में सार्वजनिक स्थलों पर अभियान चलाया है, जो काबिलेतारीफ है। कहा कि सत गुरु बाबा हरदेव सिंह जी ने हमेशा स्वच्छता, भाईचारा, प्रेम व बन्धुत्व का संदेश दिया। बिना जल के जीवन की कल्पना नहीं की जा सकती है। ऐसे में इस बार स्वच्छ जल, स्वच्छ मन का थीम दिया गया है। इस मौके पर योगेंद्र गुप्ता समेत बड़ी तादाद में लोग रहे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।