Hindi NewsUttar-pradesh NewsBhadoni NewsCBSE Exams Conducted Smoothly in Bhadohi Intermediate Business Studies with High Attendance

बिजनेस स्टडीज विषय की 547 विद्यार्थियों ने दी परीक्षा

Bhadoni News - बिजनेस स्टडीज विषय की 547 विद्यार्थियों ने दी परीक्षा क क क क क क क क क क क क क कक क क क क क

Newswrap हिन्दुस्तान, भदोहीSun, 23 Feb 2025 12:51 AM
share Share
Follow Us on
बिजनेस स्टडीज विषय की 547 विद्यार्थियों ने दी परीक्षा

भदोही, संवाददाता।

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की परीक्षाएं जिले में शनिवार को भी हुईं। इस दौरान इंटरमीडिएट बिजनेस स्टडीज विषय की परीक्षा हुई। पंजीकृत 551 विद्यार्थियों में चार ने परीक्षा से किनारा कर लिया। जबकि छह परीक्षा केंद्रों पर 547 विद्यार्थियों ने दिमागी कसरत किया।

बता दें कि केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) 10वीं और 12वीं की परीक्षा सीसी कैमरों की निगहबानी में चल रही हैं। 15 फरवरी से परीक्षाएं शुरू हुईं हैं, जिनका समापन आगामी 18 मार्च को होगा। परीक्षा सिंगल शिफ्ट में सुबह 10:30 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक हो रही है। अंतिम परीक्षा का आयोजन चार अप्रैल को किया जाएगा। जिले में हाईस्कूल के 2551 और इंटर के 2203 अभ्यर्थियों को परीक्षा देनी है। परीक्षा की कोऑर्डिनेटर कंचन सिंह ने बताया कि शनिवार को भी वुडवर्ड पब्लिक स्कूल भदोही, मदर हलीमा पब्लिक स्कूल भदोही, जेडी पब्लिक स्कूल, दयापुंज मॉडल स्कूल, जवाहर नवोदय विद्यालय और ओम पब्लिक स्कूल में परीक्षाएं हुईं। इंटरमीडिएट बिजनेस स्टडीज विषय में पंजीकृत 551 विद्यार्थियों में 547 ने परीक्षा दिया जबकि किन्हीं कारणों से चार ने परीक्षा से किनारा कर लिया। नकलविहीन परीक्षा कराने का दावा किया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें