Hindi NewsUttar-pradesh NewsBhadoni NewsCBSE Exams Conducted in Bhadohi Geography Subject for Intermediate Students

भूगोल विषय में 23 विद्यार्थियों ने किया दिमागी कसरत

Bhadoni News - भूगोल विषय में 23 विद्यार्थियों ने किया दिमागी कसरत क क क क क कक क क क क क क क क क क

Newswrap हिन्दुस्तान, भदोहीTue, 25 Feb 2025 01:34 AM
share Share
Follow Us on
भूगोल विषय में 23 विद्यार्थियों ने किया दिमागी कसरत

भदोही, संवाददाता।

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की परीक्षाएं जिले में सोमवार को भी हुईं। इस दौरान इंटरमीडिएट भूगोल विषय की परीक्षा हुई। पंजीकृत 24 विद्यार्थियों में एक ने परीक्षा से किनारा कर लिया। जबकि छह परीक्षा केंद्रों पर 23 विद्यार्थियों ने दिमागी कसरत किया।

बता दें कि केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) 10वीं और 12वीं की परीक्षा सीसी कैमरों की निगहबानी में चल रही हैं। 15 फरवरी से परीक्षाएं शुरू हुईं हैं, जिनका समापन आगामी 18 मार्च को होगा। परीक्षा सिंगल शिफ्ट में सुबह 10:30 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक हो रही है। अंतिम परीक्षा का आयोजन चार अप्रैल को किया जाएगा। जिले में हाईस्कूल के 2551 और इंटर के 2203 अभ्यर्थियों को परीक्षा देनी है। परीक्षा की कोऑर्डिनेटर कंचन सिंह ने बताया कि सोमवार को भी वुडवर्ड पब्लिक स्कूल भदोही, मदर हलीमा पब्लिक स्कूल भदोही, जेडी पब्लिक स्कूल, दयापुंज मॉडल स्कूल, जवाहर नवोदय विद्यालय और ओम पब्लिक स्कूल में परीक्षाएं हुईं। इंटरमीडिएट भूगोल विषय में पंजीकृत 24 विद्यार्थियों में 23 ने परीक्षा दिया जबकि किन्हीं कारणों से एक ने किनारा कर लिया। नकलविहीन परीक्षा कराने का दावा किया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें