Hindi NewsUttar-pradesh NewsBhadoni NewsCase Filed for Assault and Obstruction of Development Work in Gopiganj Village

प्रधान की तहरीर पर चार लोगों पर केस

Bhadoni News - प्रधान की तहरीर पर चार लोगों पर केस क कक क क क क क क क क क क क

Newswrap हिन्दुस्तान, भदोहीSun, 16 Feb 2025 02:21 AM
share Share
Follow Us on
प्रधान की तहरीर पर चार लोगों पर केस

गोपीगंज, हिन्दुस्तान संवाद। थाना क्षेत्र के दानीपट्टी डूहिया गांव में मारपीट एवं विकास कार्य में अवरोध पैदा करने के मामले में केस दर्ज किया गया है। प्रधान की तहरीर पर पुलिस ने गांव के ही चार लोगों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया। ग्राम प्रधान जोखूराम यादव ने थाने में तहरीर देकर अवगत कराया कि पचास वर्ष से कायम पुराने रास्ते पर इंटरलाकिंग का कार्य कराया जा रहा था। गांव के लोगों ने काम में अवरोध डालते हुए मारपीट की। साथ ही दोबारा काम कराने पर जान से मारने की धमकी भी दिया। उनकी तहरीर पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने गांव के रमेश यादव, दिनेश कुमार, राजेन्द्र कुमार, सुशील कुमार के खिलाफ संबंधित धारा में मुकदमा कायम कर लिया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें