ट्रैक्टर में जा घुसे कार सवार, बिहार के पांच लोग घायल
Bhadoni News - ट्रैक्टर में जा घुसे कार सवार, बिहार के पांच लोग घायल क क क क क क क कक क क क क क क कक क

गोपीगंज, हिन्दुस्तान संवाद।
थाना क्षेत्र के जंगीगंज बाजार राष्ट्रीय राजमार्ग पर रविवार की भोर में कार आगे चल रही ट्रैक्टर ट्राली में जा घुसी। इसके कारण महाकुम्भ से स्नान करके आ रहे कार सवार पांच लोग घायल हो गए। सभी को इलाज के लिए सीएचसी में भर्ती कराया गया, जहां पर चिकित्सकों ने अन्यत्र रेफर कर दिया। बिहार प्रांत के मुजफ्फरपुर निवासी संजीव कुमार, अभिषेक कुमार, प्रिंस राज, आशीष कुमार, प्रियांशु कार से स्नान को संगम नगरी गए थे। वापस घर आते समय जंगीगंज बाजार में आगे चल रही सीमेंट लदे ट्रैक्टर ट्राली में कार लेकर वह घुस गए। चालक को झपकी आ गई थी। पुलिस ने एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया, जहां पर आराम न मिलने पर पुलिस ने सभी को वाराणसी ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया। क्रेन से वाहनों को हटवा कर यातायात को बहाल कराया।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।