Hindi NewsUttar-pradesh NewsBhadoni NewsBusiness Delegation Meets DM to Address Trader Issues in Koirouna Market

कोइरौना बाजार की समस्याओं से डीएम को कराया अवगत

Bhadoni News - कोइरौना बाजार की समस्याओं से डीएम को कराया अवगत क क कक क क क क क क कक क क कक

Newswrap हिन्दुस्तान, भदोहीTue, 25 Feb 2025 12:40 AM
share Share
Follow Us on
कोइरौना बाजार की समस्याओं से डीएम को कराया अवगत

भदोही, संवाददाता।

उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल के पदाधिकारियों ने सोमवार को डीएम से मुलाकात की। इस दौरान कोइरौना बाजार में व्यापारियों एवं दुकानदारों की समस्याओं से उन्हें अवगत कराया गया। साथ ही निदान की मांग भी।

जिला अध्यक्ष एवं नपं ज्ञानपुर चेयरमैन घनश्याम दास गुप्ता ने कहा कि दुकानदार एवं कारोबारी देश के अर्थव्यवस्था की रीढ़ होते हैं। लेकिन उनकी सर्वाधिक अनदेखी एवं उत्पीड़न किया जाता है। कोइरौना बाजार में नाला जाम होने से दुकानदारों एवं रहवासियों के सामने दुश्वारियां हैं। इसके कारण न सिर्फ मच्छरों का प्रकोप बढ़ा है बल्कि बीमारियां भी पैदा हो रही हैं। गंदे पानी के सड़क पर बहने के कारण हादसे भी हो रहे हैं। संबंधित अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों को कई बार लोगों ने अवगत कराया, लेकिन संज्ञान नहीं लिया जा रहा है। सुरक्षा व्यवस्था समेत अन्य सुविधाएं भी बाजार में करने की मांग किया।

नगर अध्यक्ष श्रीकांत जायसवाल ने डीएम से व्यापारियों की सुरक्षा को लेकर कठोर कदम उठाने की मांग किया। कहा कि आए दिन मारपीट की भी घटनाएं होती रहती हैं। इस मौके पर आलोक, जायसवाल, विकास गुप्ता, राजेश कुमार, संगम लाल, लालता प्रसाद समेत दर्जनों की तादात में लोग रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें