पुलिस न्याय देने में पास, राजस्व के लटके 57 मामले
Bhadoni News - पुलिस न्याय देने में पास, राजस्व के लटके 57 मामले क कक क कक क क क कक क क क क क क क

भदोही, संवाददाता।
जनपद के सभी नौ थानों पर माह के चौथे शनिवार को थाना दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान 67 लोगों ने अपनी फरियाद अफसरों को पहुंच कर सुनाई। लेकिन मात्र 10 (एक राजस्व एवं नौ पुलिस से जुड़े) को ही त्वरित न्याय मिल सका। बाकियों को आश्वासन की घुट्टी पिलाकर रवाना किया गया।
एसपी अभिमन्यु मांगलिक ने ज्ञानपुर थाने में फरियाद सुनी। इस दौरान जमीनी विवादों का निस्तारण तेजी के साथ करते हुए कोर्ट में भी सुनवाई तेज करने का निर्देश दिया गया। एसपी ने सभी प्रभारी निरीक्षकों को निर्देशित किया कि जमीन के मामलों में बार-बार शिकायत आने पर दोनों पर संबंधित धाराओं में केस दर्ज करें, फिर चाहे वह कोई भी और कितनी ही पहुंच वाला क्यों न हो। साथ ही जवानों को हिदायत दिया कि जमीनी मामलों में बिना राजस्व विभाग की टीम के न जाएं। जमीनों विवाद को लेकर 58 लोग पहुंचे, लेकिन न्याय मात्र एक को ही मिल सका। बाकियों को केवल आश्वासन देकर वापस कर दिया गया। अफसरों ने पुलिस के नौ मामलों का त्वरित निस्तारण करने का काम किया। नौ थानों पर कुल 67 लोगों ने फरियाद सुनाई। जिसमें राजस्व विभाग के 58 मामले में से एक का ही निस्तारण किया गया। जबकि नौ मामले पुलिस के थे, सभी को निस्तारित कर दिया गया। भदोही, गोपीगंज, औराई, चौरी, सुरियावां, दुर्गागंज, कोइरौना, ऊंज, ज्ञानपुर थाने में आयोजन 10 बजे से लेकर दोपहर में दो बजे तक किया गया था। बड़ी तादात में फरियादी पहुंचे। लेकिन आयोजन में केवल उन्हें आश्वासन की घुट्टी पिलाई गई।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।