Hindi NewsUttar-pradesh NewsBasti NewsWomen Celebrate Sankashti Chaturthi with Rituals and Offerings

महिलाओं ने रखा संकष्ठी व्रत

Basti News - बस्ती में महिलाओं ने संकष्ठी व्रत की तैयारियां पहले से ही कर ली थीं। शुक्रवार को निर्जला व्रत रखकर उन्होंने अपने पुत्रों के लिए लंबी उम्र की कामना की। दिन में बाजार से सामग्री खरीदकर लड्डू बनाकर पूजन...

Newswrap हिन्दुस्तान, बस्तीSat, 18 Jan 2025 03:34 AM
share Share
Follow Us on
महिलाओं ने रखा संकष्ठी व्रत

बस्ती, निज संवासददाता। संकष्ठी का व्रत की तैयारियां महिलाओं ने पहले से ही शुरू कर दी थीं। शुक्रवार को संकष्ठी का निर्जला व्रत रखकर महिलाओं ने अपने पुत्रों के लंबी उम्र की कामना कीं। महिलाएं घरों की साफ-सफाई शनिवार की सुबह से ही शुरू कर दी थीं। दिन में बाजार में खरीदारी कर शाम को तिल, व भूजा का लड्डू बनाकर पूजन अर्चन कर जल ग्रहण किया। शुक्रवार को संकष्ठी के दिन भोर में स्नान-ध्यान कर निर्जला व्रत रखा। दिन में खरीदारी की। बाजार में लइया-भूजा 50 रुपए किलो, गंजी 60 रुपए किलो और पूजने वाला पतली गंजी 20 रुपये का चार पीस बिका। वहीं गुड़ 70 रुपये प्रति किलो बिका। खरीदारी के बाद महिलाएं व घरों के अन्य सदस्य चावल के भूजा, तिल, रामदाना के लड्डू बनाने में जुटे रहे। गुड़ का पाग बनाकर उसमें भूजा, तिल डालकर सूखने के बाद उसका लड्डू बनाया। रात में चांद निकलने के बाद महिलाओं ने पूजन-अर्चन कर जल ग्रहण किया। घरों के सदस्यों पड़ोस के लोगों व रिश्तेदारों में पूजन के बाद तिल के लड्डू का प्रसाद वितिरत किया गया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें