राज्य स्तरीय फुटबाल मैच में अलीगढ़ ने सहारनपुर को हराया
Basti News - बस्ती में शहीद सत्यवान सिंह स्टेडियम में पं. दीनदयाल उपाध्याय के जन्म शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में राज्यस्तरीय सीनियर महिला ओपेन फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। पहले दिन अलीगढ़ ने सहारनपुर को...

बस्ती, निज संवाददाता। शहीद सत्यवान सिंह स्टेडियम में पं. दीनदयाल उपाध्याय के जन्म शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में चल रही राज्यस्तरीय सीनियर महिला ओपेन फुटबॉल प्रतियोगिता के चौथे दिन सोमवार तीन मुकाबले हुए। जीत के लिए टीम खिलाड़ियों ने खूब पसीना बहाया। प्रदेश स्तरीय सीनियर महिला फुटबाल प्रतियोगिता में पहला मुकाबला अलीगढ़ बनाम सहारनपुर के बीच खेला गया, जिसमें अलीगढ़ ने सहारनपुर को 8-0 से हराया। दूसरा मैच वाराणसी बनाम मेरठ के बीच खेला गया। मेरठ ने वाराणसी को 2-0 से हरा दिया। तीसरे मैच में लखनऊ ने कानपुर को 2-0 से हराकर अगले राउंड में प्रवेश किया।
प्रतियोगिता का उद्घाटन मुख्य राजस्व अधिकारी कीर्ति प्रकाश भारती ने किया। उद्घाटन के बाद खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया। इस दौरान हैंडबॉल कोच विकास कुमार सोनकर, आशुतोष पांडेय, अस्मिता गुप्ता, एथलेटिक्स प्रशिक्षिका राखी कुशबाला, वरिष्ठ एथलेटिक्स खिलाड़ी राकेश कुमार सिंह, रणधीर यादव ने सहयोग किया। प्रतियोगिता में निर्णायक की भूमिका उप्र फुटबाल संघ मैच पर्यवेक्षक आरिफ नाजमी, जिला सचिव फुटबाल संघ उपेन्द्र शुक्ला ने निभाई। प्रभारी क्रीड़ाधिकारी प्रमोद कुमार जायसवाल ने समस्त अतिथियों एवं आमंत्रित गणमान्य नागरिकों और खिलाडियों का आभार व्यक्त किया।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।