Hindi NewsUttar-pradesh NewsBasti NewsIndian Red Cross Society Saves Lives by Donating Blood

रेडक्रॉस सोसायटी ने 52 यूनिट रक्तदान किया

Basti News - इंडियन रेडक्रॉस सोसायटी जरूरतमंदों की जान बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। नई कार्यकारिणी के गठन के बाद 52 यूनिट रक्तदान किया गया। चेयरमैन डॉ. प्रमोद कुमार चौधरी ने बताया कि गंभीर स्थिति में...

Newswrap हिन्दुस्तान, बस्तीSat, 26 April 2025 03:27 AM
share Share
Follow Us on
रेडक्रॉस सोसायटी ने 52 यूनिट रक्तदान किया

बस्ती। इंडियन रेडक्रॉस सोसायटी जरूरतमंदों को ब्लड देकर मरीजों की जान बचाने में अग्रणी भूमिका निभा रहा है। नई कार्यकारिणी का गठन होने के बाद 52 यूनिट रक्तदान किया गया है जो जरूरतमंदों की जान बचाने के काम आ रहा है। चेयरमैन डॉ. प्रमोद कुमार चौधरी ने बताया कि इनमें कई लोग गंभीर स्थिति में थे, जानकारी मिलते ही सोसायटी ने उनकी मदद को आगे हाथ बढ़ाया और समय से खून की व्यवस्था कर उनकी जान बचाई गई। बताया कि शुक्रवार को एक मरीज गंभीर स्थिति में था। उसको ब्लड की जरूरत थी। चिकित्सा समिति के मुख्य कार्यकारी अधिकारी सत्येंद्र कुमार दूबे शुक्रवार को मौके पर पहुंच कर एक यूनिट ब्लड देकर ऑपरेशन सफल कराया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें