Hindi NewsUttar-pradesh NewsBasti NewsDM Revives Financial and Administrative Powers of Gram Pradhan on Court s Order

ग्राम पंचायत भैंसा के प्रधान का वित्तीय व प्रशासनिक अधिकार बहाल

Basti News - डीएम रवीश गुप्ता ने ग्राम पंचायत भैंसा की प्रधान प्रभावती देवी के वित्तीय और प्रशासनिक अधिकार बहाल कर दिए हैं। यह निर्णय कोर्ट के आदेश पर लिया गया। प्रधान के खिलाफ शिकायत के बाद जांच की गई थी, लेकिन...

Newswrap हिन्दुस्तान, बस्तीMon, 24 Feb 2025 04:20 AM
share Share
Follow Us on
ग्राम पंचायत भैंसा के प्रधान का वित्तीय व प्रशासनिक अधिकार बहाल

बस्ती। डीएम रवीश गुप्ता ने विकास खंड बनकटी के ग्राम पंचायत भैंसा की प्रधान प्रभावती देवी के वित्तीय और प्रशासनिक अधिकार को बहाल कर दिया है। यह बहाली कोर्ट के आदेश पर की गई। डीएम रवीश गुप्ता ने जारी आदेश में कहा कि ग्राम प्रधान प्रभावती देवी के खिलाफ शिकायत हुई थी। शिकायत के आधार पर तीन सदस्यीय टीम ने जांच रिपोर्ट तैयार किया। जांच रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की गई। वित्तीय और प्रशासनिक अधिकार सीज करने के विरूद्ध प्रधान ने उच्च न्यायालय की शरण लिया। उच्च न्यायालय ने प्रधान पद के वित्तीय और प्रशासनिक अधिकारों को प्रतिबंधित करने के लिए कार्यालय से जारी आदेश पर रोक लगा दिया है। न्यायालय ने कोर्ट में काउन्टर दाखिल करने को भी कहा है। ऐसे में कोर्ट के आधार पर प्रधान का अधिकार बहाल किया जाता है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें