दहेज में कार नहीं मिलने पर ससुराल वालों ने महिला के बाल उखाड़े
Bareily News - पति समेत छह लोगों पर दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज आरोप है कि

दहेज में कार की मांग पूरी नहीं होने पर ससुराल वालों ने महिला को कमरे में बंधक बनाकर पीटा। विरोध पर महिला के बाल उखाड़ डालें। महिला की तहरीर पर पुलिस ने पति, सास-ससुर, नंद, देवर समेत छह लोगों पर दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज किया है। फरीदपुर के लाइन पार नई बस्ती के खुर्शीद ने अपनी बेटी रेशमा का निकाह 25 सितंबर 2021 को शाहजहांपुर के तिलहर के खुदागंज के शरीफ अहमद के बेटे कसीर अहमद से किया था। आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुराल वाले दहेज में कार की मांग करने लगे। खुर्शीद ने आर्थिक तंगी का हवाला देकर दहेज़ में कार देने से असमर्थता जता दी। जिसके बाद उन्होंने रेशमा को पीटना शुरू कर दिया। आरोप है कि कई दिन भूखा रखकर रेशमा को कमरे में बंधक बनाकर पीटा। रेशमा ने 20 फरवरी को पुलिस से शिकायत की धमकी दी। इसके बाद ससुराल वालों ने उसके बाल उखाड़ डाले। गंभीर रूप से घायल रेशमा ससुराल वालों से जान बचाकर अपने घर पहुंची। उसने परिवार वालों को मामले की जानकारी दी। रेशमा की तहरीर पर पुलिस ने पति कसीर अहमद, ससुर शरीफ अहमद, सास गुड्डी, नन्द संगीता उर्फ छोटी एवं फारूक, आरिफ के खिलाफ मुकदमा कराया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।