बूंदाबादी से बदला मौसम, तीन दिन कोहरे को आसार
Bareily News - गुरुवार को मौसम में बदलाव आया। सुबह से बादल छाए रहे और कई इलाकों में बूंदाबंदी हुई। इससे दिन का तापमान 22.9 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया। पिछले दो सप्ताह से गर्मी बढ़ रही थी, लेकिन अब रात का तापमान 13.7...

दिन में कई दिन से हो रही धूप के बाद गुरुवार को बदलाव हुआ है। भोर से ही आसमान में बादल छाए रहे और कई इलाकों में सुबह तक बूंदाबादी होती रही। इसके चलते दिन के तापमान में गिरावट आई है। मौसम विभाग ने अनुमान जताया है कि तीन दिन तक आसमान में बादल रहेंगे और कोहरा भी पड़ सकता है। बीते करीब दो सप्ताह से लगातार मौसम में गर्मी का असर बढ़ता जा रहा है। लगातार हो रही धूप के चलते दिन का तापमान जहां 25 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया वहीं रात में भी न्यूनतम ताापमान 13 डिग्री सेल्सियस से अधिक हो गया है। रात के तापमान में बीते चार दिन से लगातार बढोतरी हो रही। इससे रात में रजाई की जगह लोग अब कंबल ओढ़ने लगे हैं। लेकिन गुरुवार को मौसम ने करवट ली। भोर से सुबह तक बूंदाबादी होती रही। दिन में कई इलाकों में हल्की बारिश भी हुई। इससे दिन के तापमान में गिरावट आई है। गुरुवार को दिन में अधिकतम तापमान 22.9 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। चौबीस घंटे में करीब तीन डिग्री सेल्सियस ताापमान में गिरावट आई है। वहीं रात में न्यूनतम तापमान 13.7 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विभाग ने अनुमान जताया है कि अभी तीन दिन तक आसमान में बादल छाए रहेंगे। हालांकि बारिश के आसार कम ही हैं।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।