दुकान में घुस कर लाठी डंडों से किया हमला, तीन घायल
Bareily News - मीरगंज में दबंगों ने एक व्यापारी और उसके भाइयों पर दुकान में घुसकर लाठी डंडों से हमला किया, जिससे तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। प्राथमिक स्कूल की प्रधानाध्यापिका को भी एक महिला ने घेरकर मारपीट की।...

मीरगंज, संवाददाता। दबंगों ने दुकान में घुसकर व्यापारी और उसके भाईयों पर लाठी डंडों से हमला बोल दिया। उनको बेरहमी से पीटा। जिससे व्यापारी सहित तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। दो घायलों को सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर कर दिया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। दियोसास निवासी अतुल सक्सेना शनिवार की शाम को गांव में स्थित अपनी कपड़ों की दुकान पर बैठे थे। पड़ोसी गांव के कुछ लोग उनकी दुकान पर पहुंचे। पड़ोसी गांव के लोगों ने अतुल सक्सेना और उनके भाईयों से गाली गलौच की। विरोध करने पर आरोपी दुकान में घुस गए। आरोपियों ने दुकान में बैठे लोगों पर लाठी डंडों से हमला कर दिया। दुकान में बैठे लोगों को लाठी डंडों से बेरहमी से पीटा। जिससे अतुल सक्सेना, पियूष सक्सेना एवं अक्षय सक्सेना गंभीर रूप से घायल हो गए। शोर सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों को देखकर आरोपी जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। परिजन घायलों को लेकर थाने पहुंचे। पुलिस ने घायलों को सीएचसी भेज दिया। सीएचसी से दो घायलों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। पुलिस ने अतुल सक्सेना की तहरीर पर आरोपी राजा यादव, रिंकू यादव एवं विक्रम यादव निवासी मसिहाबाद के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
प्राथमिक स्कूल की प्रधानाध्यापिका को अड्डा पर महिला ने पीटा
शाही, स्कूल जा रही प्राथमिक स्कूल की प्रधानाध्यापिका को अड्डा पर दूसरे गांव की महिला ने घेर लिया। महिला ने नाम पूछने के बाद प्रधानाध्यापिका से गाली गलौच कर मारपीट की। पुलिस ने प्रधानाध्यापिका की तहरीर पर आरोपी महिला के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया।
अगरास निवासी प्रीति देवी लमकन गांव के प्राथमिक विद्यालय की प्रधानाध्यापिका हैं। शनिवार की सुबह वह घर से स्कूल में जा रही थीं। लमकन बस अड्डा के पास उनको एक महिला ने रोक लिया। महिला ने प्रधानाध्यापिका से नाम पूछा। उनके नाम बताने पर महिला ने गाली गलौच शुरू कर दी। विरोध करने पर मारपीट करने लगी। शिक्षिका से मारपीट होती देखकर मौके पर लोग जमा हो गए। लोगों को देखकर आरोपी महिला प्रधानाध्यापिका को जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गई। प्रधानाध्यापिका ने थाने में मुकदमा दर्ज कराने को तहरीर दी। पुलिस ने आरोपी लता साहू निवासी लोहारनगला के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। पुलिस मामले की मांग कर रही है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।