Hindi NewsUttar-pradesh NewsBareily NewsMass Pilgrimage at Ramganga on Magh Purnima Devotees Seek Blessings

भोलापुर घाट पर श्रद्धालुओं ने लगाई डुबकी

Bareily News - फतेहगंज पश्चिमी में माघ पूर्णिमा पर सैकड़ों श्रद्धालुओं ने रामगंगा के भोलापुर घाट पर स्नान किया। उन्होंने मां गंगा का आशीर्वाद लिया और विश्व कल्याण की कामना की। पुलिस प्रशासन ने व्यवस्था बनाई, जिससे...

Newswrap हिन्दुस्तान, बरेलीThu, 13 Feb 2025 03:50 AM
share Share
Follow Us on
भोलापुर घाट पर श्रद्धालुओं ने लगाई डुबकी

फतेहगंज पश्चिमी, माघ पूर्णिमा पर रामगंगा के भोलापुर घाट पर सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालुओं ने डुबकी लगाकर स्नान किया। मां गंगा का आशीर्वाद लिया। माघ पूर्णिमा और महाकुंभ संक्रांति के मौके पर भोलापुर घाट पर सैकड़ों श्रद्धालुओ ने रामगंगा में डुबकी लगाकर विश्व कल्याण की कामना की।बुधवार को रामगंगा घाट पर काफी भीड़ जुटी। चौपहिया व दोपहिया वाहनों से लोग घाट पर पहुंचे। प्रधान महावीर सिंह के सहयोग से पुलिस प्रशासन ने गहराई को चिन्हित करके रस्सी बांधकर अच्छी व्यवस्था की। जिस कारण कोई भी अप्रिय घटना नहीं हुई।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें