Hindi NewsUttar-pradesh NewsBareily NewsJewelry Heist Woman Steals Millions from Youth s Bag in Faridpur

युवक के बैग से महिला ने लाखों के जेवर उड़ाए

Bareily News - फरीदपुर में एक महिला ने सर्राफ की दुकान से निकले युवक के बैग से लाखों के जेवर चुरा लिए। महिला की गतिविधियों को सीसीटीवी में कैद किया गया है। युवक ने तुरंत पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने अज्ञात महिला के...

Newswrap हिन्दुस्तान, बरेलीSat, 19 April 2025 05:47 AM
share Share
Follow Us on
युवक के बैग से महिला ने लाखों के जेवर उड़ाए

फरीदपुर। सर्राफ की दुकान से निकले युवक के बैग से महिला ने लाखों के जेवर चोरी किए। महिला की तस्वीर सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है। पुलिस अज्ञात महिला के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर चिन्हित कर रही है। पुलिस के मुताबिक फरीदपुर के गल्थुआ गांव के ओम देव सिंह ने फरीदपुर के साहूकारा बाजार के बद्री प्रसाद के यहां सोने-चांदी के जेवर गिरवी रखे थे। सर्राफ से अपने जेवर छुड़ाकर दुकान से निकले तो देखा बैग की चैन खुली थी और जेवर गायब थे। ओम देव ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने सर्राफ की दुकान पर लगे सीसीटीवी कैमरे की रिकॉर्डिंग देखी। जिसमें बाहर बैठी महिला ओम देव के दुकान में पहुंचने के बाद ही पूरी गतिविधियां देख रही है। दुकान से निकलते ही महिला ने पीछा करके चैन खोलकर जेवर चोरी कर लिए। ओम देव ने बताया कि करीब 3 लाख के जेवर चोरी हो गए। पुलिस ने अज्ञात महिला के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। इंस्पेक्टर हरेंद्र सिंह ने बताया कि महिला को चिन्हित करने के लिए टीम को लगाया गया है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें