बच्चों को फाइलेरिया अभियान के बारे में किया जागरूक
Bareily News - बरेली के फरीदपुर के ग्राम टांडा सिकंदरपुर में नोडल अधिकारी डॉक्टर प्रशांत रंजन और चिकित्सा अधीक्षक डॉक्टर अनुराग गौतम ने फाइलेरिया अभियान का निरीक्षण किया। विद्यालय में छात्रों को दवा खिलाई गई और...
Newswrap हिन्दुस्तान, बरेलीSat, 22 Feb 2025 06:58 PM

बरेली। फरीदपुर के ग्राम टांडा सिकंदरपुर में नोडल अधिकारी डॉक्टर प्रशांत रंजन और चिकित्सा अधीक्षक डॉक्टर अनुराग गौतम फाइलेरिया अभियान का निरीक्षण किया। कार्यक्रम में स्कूल में दवा खिलाए गए छात्र-छात्राओं से स्वास्थ्य संबंधी चर्चा भी की गई। उन्हें फाइलेरिया कार्यक्रम के बारे में बताया गया। विद्यालय में बच्चों ने फाइलेरिया दवा का सेवन किया। डॉक्टर प्रशांत रंजन ने बताया कि किसी भी बच्चे को दवा खाने से किसी प्रकार की परेशानी नहीं हुई।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।