डीएम ने पढ़ाया समय प्रबंधन और पारदर्शिता का पाठ
Bareily News - डीएम रविंद्र कुमार ने बीएसए कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। सभी कर्मचारी उपस्थित थे और व्यवस्थाएं सही थीं। उन्होंने समय प्रबंधन और पारदर्शिता पर जोर दिया। उपस्थिति पंजिका और साफ-सफाई का भी जायजा लिया।...

डीएम रविंद्र कुमार ने गुरुवार को बीएसए कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के समय सभी कर्मचारी उपस्थित पाए गए। अन्य व्यवस्थाएं भी सही मिलीं। उन्होंने कर्मचारियों को समय प्रबंधन एवं पारदर्शिता का निर्देश दिया। डीएम ने उपस्थिति पंजिका, साफ-सफाई आदि व्यवस्थाओं का जायजा लिया। कार्यालय में प्राइमरी स्कूलों को भेजी जाने वाली सभी किताबें व्यवस्थित ढंग से रखी मिली। ऑनलाइन पोर्टल पर अध्यापकों की उपस्थिति को भी देखा। पाया गया कि कस्तूरबा गांधी विद्यालय के कुछ अध्यापकों की सुबह व शाम दोनों समय की उपस्थिति दर्ज है, जबकि कुछ की नहीं है। उन्होंने कहा कि पोर्टल में कहीं कोई समस्या हो तो सही कराकर ऑनलाइन उपस्थिति दर्ज कराई जाए। निरीक्षण के समय बीएसए के अनुपस्थित होने पर डीएम ने फोन पर वार्ता की। बीएसए ने बताया कि वे निरीक्षण पर गए हुए हैं।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।