BJP Organizes Workshop to Celebrate 11 Years of Central Government Achievements जन-जन तक पहुंचाई जाएं केंद्र की 11 साल की उपलब्धियां: देवेंद्र सिंह, Bareily Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsBareily NewsBJP Organizes Workshop to Celebrate 11 Years of Central Government Achievements

जन-जन तक पहुंचाई जाएं केंद्र की 11 साल की उपलब्धियां: देवेंद्र सिंह

Bareily News - केंद्र सरकार के 11 साल पूरे होने पर भाजपा ने भोजीपुरा में कार्यशाला आयोजित की। जिला प्रभारी देवेंद्र सिंह ने केंद्र सरकार की उपलब्धियों को लोगों तक पहुंचाने की अपील की। उन्होंने कार्यकर्ताओं से...

Sat, 7 June 2025 05:05 AMNewswrap हिन्दुस्तान, बरेली
share
जन-जन तक पहुंचाई जाएं केंद्र की 11 साल की उपलब्धियां: देवेंद्र सिंह

केंद्र सरकार के 11 साल पूरे होने पर भाजपा के जिला संगठन ने भोजीपुरा के दिव्यानंद आश्रम में आयोजित की कार्यशाला का आयोजन किया। जिला प्रभारी चौधरी देवेंद्र सिंह ने केंद्र सरकार की 11 साल की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने की अपील की। देवेंद्र चौधरी ने कार्यकर्ताओं से हर वर्गं और संगठन को मुहिम से जोड़ना है। सरकार की योजनाओं के लाभार्थियों के अनुभव साझा करने की अपील की। कहा, मोदी सरकार की 11 वर्षो की उपलब्धियां गर्व का विषय हैं। इसे मंडल और शक्ति केंद्र स्तर पर जनता तक पहुंचाने के लिए कार्यकर्ताओं को सक्रिय भूमिका निभानी होगी। अयोध्या में राम मंदिर का शिलान्यास और प्राण प्रतिष्ठा, काशी विश्वनाथ धाम का पुनरोद्धार और महाकुंभ जैसे आयोजन से प्रदेश की छवि बदल रही है।

प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत विश्व की चौथी अर्थव्यवस्था बन चुका है। इस मौके पर सांसद छत्रपाल सिंह गंगवार, जिला अध्यक्ष सोमपाल शर्मा, एमएलसी बहोरन लाल मौर्य, विधायक एमपी आर्य, पूर्व जिला अध्यक्ष पवन शर्मा आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।