Abhinav Sharma Achieves All India 130th Rank in Civil Services Exam सिविल सेवा में बरेली मंडल के युवाओं ने सफलता के झंडे गाढ़े (सभी केंद्र), Bareily Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsBareily NewsAbhinav Sharma Achieves All India 130th Rank in Civil Services Exam

सिविल सेवा में बरेली मंडल के युवाओं ने सफलता के झंडे गाढ़े (सभी केंद्र)

Bareily News - पुलिस इंस्पेक्टर रमेश चंद्र शर्मा के बेटे अभिनव शर्मा ने सिविल सेवा परीक्षा में ऑल इंडिया 130वीं रैंक हासिल की। यह उनका चौथा प्रयास था। अभिनव ने आईआईटी पटना से बीटेक किया और कई बार असफलता के बावजूद...

Newswrap हिन्दुस्तान, बरेलीWed, 23 April 2025 05:10 AM
share Share
Follow Us on
सिविल सेवा में बरेली मंडल के युवाओं ने सफलता के झंडे गाढ़े (सभी केंद्र)

पुलिस इंस्पेक्टर रमेश चंद्र शर्मा के परिवार में मंगलवार का दिन खुशियां लेकर आया। रमेश के पुत्र अभिनव शर्मा ने सिविल सेवा परीक्षा में ऑल इंडिया 130वीं रैंक हासिल की। अभिनव का यह चौथा प्रयास था।  मूल रूप से बदायूं जिले के पडेली गांव के रहने वाले रमेश चंद्र शर्मा का परिवार अब बरेली की साउथ सिटी कॉलोनी में रहता है। उनके छोटे बेटे अभिनव ने स्कूली पढ़ाई के समय ही आईएएस अधिकारी बनने की ठान ली थी। उन्होंने आईआईटी पटना से वर्ष 2020 में बीटेक की उपाधि ली। उसके बाद सिविल सेवा की तैयारी में डट गए। वर्ष 2021 के अपने पहले प्रयास में वो प्री भी क्लियर नहीं कर पाए। मगर, उन्होंने हार नहीं मानी। अगले ही वर्ष 2022 में वो साक्षात्कार तक पहुंचे। वर्ष 2023 में उन्हें सफलता मिली। उन्हें इंडियन पोस्टल सर्विस में स्थान मिला। मगर, अभिनव रुकने वालों में से नहीं थे। उन्होंने अपनी तैयारी जारी रखी। इस वर्ष चौथे प्रयास में उन्होंने ऑल इंडिया 130वीं रैंक हासिल कर सफलता प्राप्त की। अभिनव के बड़े भाई डॉ. अभिषेक शर्मा एमबीबीएस डॉक्टर हैं। अभिनव ने सफलता का श्रेय दादा सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य खूब राम शर्मा, पिता प्रभारी निरीक्षक देहली गेट मेरठ रमेश चंद्र शर्मा, हाउस मेकर मां शालिनी शर्मा को दिया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।