Hindi NewsUttar-pradesh NewsBarabanki NewsTeenagers Hospitalized After Poisoning Incident in Barabanki Allegations Filed

किशोर किशोरी पर एक दूसरे को जहर खिलाने का आरोप

Barabanki News - बाराबंकी के देवा थाना क्षेत्र में एक किशोर और किशोरी ने जहरीला पदार्थ निगल लिया। हालत बिगड़ने पर दोनों को लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर जहर खिलाने का आरोप लगाते हुए...

Newswrap हिन्दुस्तान, बाराबंकीMon, 24 Feb 2025 12:29 AM
share Share
Follow Us on
किशोर किशोरी पर एक दूसरे को जहर खिलाने का आरोप

बाराबंकी। देवा थाना क्षेत्र एक गांव में सात दिन पहले एक किशोर व किशोरी ने जहरीला पदार्थ निगल लिया। हालत बिगड़ने पर परिजनों ने उन्हें लखनऊ के डा. राम मनोहर लोहिया अवध अस्पताल में भर्ती कराया है। शनिवार को दोनों पक्ष ने एक दूसरे पर जहर खिलाने का आरोप लगाते हुए केस दर्ज कराया है। देवा थाना के एक गांव में 16 फरवरी को एक किशोर व किशोरी ने जहरीला पदार्थ निकल लिया। हालत बिगड़ने पर दोनों को लखनऊ के डा. राम मनोहर लोहिया अवध अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दोनों का उपचार किया जा रहा है। शनिवार को देवा थाना में किशोरी के पिता ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि किशोर ने उनकी पुत्री को खेत में डालने वाला कीट नाशक पिला दिया है। उधर किशोर के पिता ने किशोर पर बेटे को जहर देने का आरोप लगाया है। पुलिस ने दोनों पख की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें