गर्मी में बढ़ा डायरिया, किशोरी की मौत
Banda News - बांदा। संवाददाता गर्मी के साथ परेशानियां भी बढ़ रही हैं। डायरिया से पीड़ित एक

बांदा। संवाददाता गर्मी के साथ परेशानियां भी बढ़ रही हैं। डायरिया से पीड़ित एक किशोरी की मौत हो गई। डायरिया से पीड़ित करीब 12 मरीज जिला अस्पताल में भर्ती कराए गए हैं।
गिरवां थानाक्षेत्र के मनीपुर गांव निवासी 17 वर्षीय मंदाकिनी पुत्री आनंदी कोटार्य शुक्रवार दोपहर डायरिया से पीड़ित थी। घरवालों ने पहले घरेलू इलाज किया। हालत में सुधार न होने पर उसे रानी दुर्गावती मेडिकल कालेज में भर्ती कराया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। उधर, डायरिया से पीड़ित भूरागढ़ निवासी 45 वर्षीय माया, मर्दननाका निवासी 11 वर्षीय शारा, मर्दननाका निवासी 70 वर्षीय बेगम, खुरंहड गांव निवासी 24 वर्षीय नीता देवी, त्रिवेणी गांव निवासी 26 वर्षीय विनोद, गुरेह निवासी 15 वर्षीय शनि सिंह, मुचियाना निवासी 2 वर्षीय अली, जमालपुर निवासी 25 वर्षीय नजीमुल, महेदू निवासी 55 वर्षीय रामा देवी, कटरा निवासी 20 वर्षीय राधा, शंभूनगर निवासी सात वर्षीय अंकित, कटरा निवासी 30 वर्षीय राजू को भर्ती कराया गया।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।