Hindi NewsUttar-pradesh NewsBalia NewsUncontrolled Car Accident in Nawanagar Injures Woman

अनियंत्रित कार के धक्के से महिला घायल

Balia News - नवानगर के सिसोटार चट्टी के पास शुक्रवार सुबह एक अनियंत्रित कार सड़क किनारे हैंडपम्प से टकराकर चहारदिवारी तोड़ गई। इस घटना में झाड़ू लगा रही 50 वर्षीय चंपा देवी गंभीर रूप से घायल हो गई। परिजनों ने...

Newswrap हिन्दुस्तान, बलियाSat, 26 April 2025 01:06 AM
share Share
Follow Us on
अनियंत्रित कार के धक्के से महिला घायल

नवानगर। क्षेत्र के सिसोटार चट्टी के पास मनियर मार्ग पर शुक्रवार की सुबह अनियंत्रित कार सड़क किनारे हैंडपम्प से टकराते हुए चहारदिवारी तोड़कर अंदर चली गई, जिससे झाड़ू लगा रही महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। आनन-फानन में परिजन उसे सीएचसी सिकंदरपुर पहुंचाए, जहां उपचार चल रहा है। मनियर की ओर से कार तेज गति से सिकंदरपुर की ओर आ रही थी कि सिसोटार चट्टी के समीप सड़क के किनारे लगे सरकारी कल को तोड़ती हुई बैजनाथ ठाकुर के घर के आगे बने अहाते की दीवाल को तोड़कर अंदर चली गई, जहां एक झाड़ू लगा 50 वर्षीया चंपा देवी गंभीर रूप से घायल हो गई।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें