Hindi NewsUttar-pradesh NewsBalia NewsTop Performers in UP Board Exams Kartik Singh Aims for NDA Himanshu Gupta Aspires to be an Engineer

टॉपर की बात....सेना में जाकर देश सेवा करना चाहते हैं कार्तिक

Balia News - भीमपुरा के कार्तिक सिंह ने इंटर परीक्षा में टॉप किया है और वह सेना में जाकर देश सेवा करना चाहते हैं। इसके लिए वह ऑनलाइन क्लास कर रहे हैं। वहीं, हिमांशु गुप्त ने हाईस्कूल में टॉप किया है और इंजीनियर...

Newswrap हिन्दुस्तान, बलियाSat, 26 April 2025 12:37 AM
share Share
Follow Us on
टॉपर की बात....सेना में जाकर देश सेवा करना चाहते हैं कार्तिक

भीमपुरा, हिन्दुस्तान संवाद। इंटर परीक्षा में जनपद टॉपर कार्तिक सिंह सेना में जाकर देश सेवा करना चाहते हैं। इसके लिए वे ऑनलाइन क्लास कर रहे हैं। मैथ को अपना पसंदीदा विषय बताने वाले कार्तिक की राजनीति में कोई दिलचस्पी नहीं हैं। हालांकि, आसपास और देश-दुनिया में क्या चल रहा है, इस पर उनकी नजर जरूर रहती है। शुक्रवार की दोपहर परिणाम आने के बाद कार्तिक के घर पर बधाई देने वालों का तांता लग गया। बताया कि स्कूल की पढ़ाई के अलावा उन्होंने कोचिंग का सहारा लिया। कहा कि परीक्षा से पहले आठ से दस घंटे की पढ़ाई की। सफलता का माता-पिता और गुरुजनों को दी। आगे की योजना के सवाल पर कार्तिक ने कहा कि एनडीए की तैयारी कर रहे हैं। इसके लिए ऑनलाइन क्लास ज्वाइन किया है। तैयारी पर ही पूरा फोकस है, इसलिए फिलहाल स्नातक के लिए कहीं एडमिशन लेने का नहीं सोचा है। राजनीति में कितनी रूचि है? इस सवाल पर कार्तिक ने कहा कि बहुत कम। हां, आसपास की घटनाओं व गतिविधियों पर नजर रहती है। कार्तिक के बड़े भाई 12वीं पास करने के बाद एसएससी की तैयारी कर रहे हैं। पिता राकेश सिंह व मां संगीता सिंह शिक्षा से जुड़े हैं और निजी विद्यालय में पढ़ाते हैं।

इंजीनियर बनना चाहता 10वीं का टॉपर हिमांशु

भीमपुरा। यूपी बोर्ड की हाईस्कूल की परीक्षा में जिले में टॉप करने वाले हिमांशु गुप्त की ख्वाहिश इंजीनियर बनने की है। इसके लिए वे अभी से कड़ी मेहनत कर रहे हैं। बोर्ड परीक्षा की तैयारी के लिए हिमांशु ने कोचिंग का भी सहारा लिया।

परीक्षा में शानदार सफलता का श्रेय उन्होंने ईश्वर के साथ ही माता-पिता और गुरुजनों को दिया। हिमांशु के पिता जयप्रकाश गुप्त दूसरे शहर में रहकर मामूली रोजगार करते हैं। इसके बावजूद उन्होंने संतानों की पढ़ाई में कोई कसर नहीं छोड़ी है। हिमांशु दो भाईयों में छोटे हैं। एक बहन भी है। गणित को अपना फेवरेट बताने वाले हिमांशु ने भविष्य की पढ़ाई व करियर के सवाल पर कहा कि फिलहाल पूरा फोकस इंटरमीडिएट की पढ़ाई पर होगा। साथ में जेईई की तैयारी भी जारी रहेगी। हाईस्कूल का परिणाम आने के बाद हिमांशु को बधाई देने के लिए उनके आसपास के लोग भी पहुंच रहे थे। जिस कोचिंग में पढ़ते हैं, वहां के शिक्षकों ने भी घर पहुंचकर मिठाई खिलाई और बधाई दी।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें