होराइजन स्कूल में मानस गायन का आयोजन
Balia News - गड़वार के द होराइजन स्कूल में रविवार को आध्यात्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें रामचरितमानस का गायन हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत तुलसी पूजन और दीप जलाने से हुई। छात्रों ने भगवान श्रीराम के जीवन के...

गड़वार। स्थानीय द होराइजन स्कूल में रविवार को आध्यात्मिक कार्यक्रम में रामचरितमानस गायन का आयोजन हुआ। शुभारंभ तुलसी पूजन एवं दीप जलाकर किया गया। छात्र-छात्राओं ने मानस के विभिन्न कांडों के साथ-साथ भगवान श्रीराम के जीवन के विभिन्न पहलुओं मर्यादा, अनुशासन आदि को दर्शाया, जिसकी सबने सराहना की। मुख्य अतिथि प्रो. डॉ. हरिकेश सिंह(पूर्व वाइस चांसलर)ने कहा कि जिले का यह एक ऐसा विद्यालय है जो शिक्षा के साथ साथ आध्यात्मिक ज्ञान की भी जानकारी दे रहा है। प्रधानाचार्य एस. सिंह ने मुख्य अतिथि, विशिष्ट अतिथि के साथ साथ पूर्व सैनिक,वृद्धाश्रम के बुजुर्गों को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया। इस मौके पर डॉ.गणेश पाठक, प्रभाकर तिवारी, रोशनी सिंह, मीनू सिंह, नीलम सिंह, अभय, जितेंद्र मिश्रा,अभिषेक तिवारी, सुखनन्दन, निशांत श्रीवास्तव, शशि नाथ, मेनका सिंह,आकांक्षा आदि थीं।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।