ब्रह्माकुमारी संस्थान ने ‘शिव जयंती रैली से दिया शांति का संदेश
Balia News - बलिया में प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय और राजयोग प्रशिक्षण केन्द्र ने महाशिवरात्रि के अवसर पर 'शिव जयंती रैली' आयोजित की। पूर्व मंत्री आनंद स्वरूप शुक्ल ने रैली का शुभारंभ किया। रैली...

बलिया, संवादाता। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय एवं शहर स्थित राजयोग प्रशिक्षण केन्द्र ने संयुक्त रूप से महाशिवरात्रि महापर्व के उपलक्ष्य में रविवार को शहर में ‘शिव जयंती रैली निकाली गयी, जिसे पूर्व मंत्री आनंद स्वरूप शुक्ल एएवं ब्रह्माकुमारीज सेवा केंद्र इंचार्ज उमा ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। शहर के एनसीसी तिराहा के पास सेठ कालोनी स्थित प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय की शाखा से निकली रैली में शामिल ब्रह्माकुमार एवं ब्रह्माकुमारी अपने हाथों में झण्ड एवं स्लोगन पोस्टर लिए बहादुरपुर होते हुए कालिन्दी नगर स्थित ब्रह्माकुमारीज पाठशाला पर पहुंची और वहां शिव ध्वजारोहण कर रैली का समापन हुआ। इस दौरान सेवा केंद्र इंचार्ज उमा ने बताया कि महाशविरात्रि परमपिता परमात्मा शिव के अवतरण का यादगार पर्व है। यह पर्व दुनिया भर में मनाया जाता है, चूकि यह पर्व आत्म जागरण का पर्व है, जिसमे समाज में सदा ही शांति, सद्भावना बनी रहे इसकी प्रेरणा देता है। रैली में सुमन, कुसुम, सुरेश, पूजा बहन, वंदना, कमलाकर पाण्डेय, जागृति, वर्तिका, नीलम, श्रीनाथ वर्मा, अभय सिंह, ददन यादव, तारकेश्वर सिंह, गजाधर प्रसाद, दयाशंकर, सुरेन्द्र सिंह, प्रदीप साहनी, अरूण गुप्त, अभिषेक, विनित, उमेश वर्मा, रामेश्वर वर्मा, कलेक्टर गिरी, शंकर दयाल, सुरेन्द्र आदि थे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।