कैंडल मार्च निकाल आतंकी हमला में मृत लोगों को दी श्रद्धांजलि
Balia News - बलिया में जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के खिलाफ आक्रोशित लोगों ने कैंडिल मार्च निकाला और पाकिस्तान का पुतला जलाया। व्यापारियों ने 26 निर्दोष पर्यटकों की हत्या पर शोक व्यक्त किया और मृत...

बलिया, हिटी। जम्मू कश्मीर के पहलगाम में आतंकी हमला से जिले में चहुंओर उबाल है। आक्रोशित लोग पाकिस्तान का पुतला दहन कर तथा कैंडिल मार्च निकालकर आंतकी हमले में मृत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना कर रहे हैं। नगरा हिसं के अनुसार भाजपा और हिंदू युवा वाहिनी के कार्यकर्ताओं ने शनिवार की शाम बाजार में कैंडल मार्च निकालकर पहलगाम आतंकी हमला में मृत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना किए। इसके पूर्व पाकिस्तान का पुतला दहन किया और नारे लगाए। इस मौके पर पूर्व विधायक गोरख पासवान ,पूर्व मंत्री छठ्ठू राम, आलोक शुक्ला,अशोक गुप्ता,जयप्रकाश जयसवाल,राजीव सिंह,संतोष पाण्डेय,मुन्ना सोनी,राजु सोनी,अमरेंद्र ,अमन कसेरा,रियांशु सहित अन्य लोग रहे। बिल्थरारोड हिसं के अनुसार जम्मू कश्मीर के पहलगाम में आतंकियों द्वारा धर्म पूछ कर 26 निर्दोष पर्यटकों की हत्या को लेकर व्यापारियों में उबाल है। घटना से गुस्साए व्यापारियों ने शुक्रवार की शाम कैंडल मार्च निकाल दिवंगत आत्माओं को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान मृतकों को लेकर गम और पाक को लेकर जबरदस्त गुस्सा रहा। रेलवे चौराहा से प्रारंभ होकर कैंडल मार्च नगर भ्रमण के पश्चात चरण सिंह त्रिमुहानी पहुंचा, जहां दो मिनट मौन रह मृत पर्यटकों की आत्माओं की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की गई। इस मौके पर प्रशांत कुमार मंटू, अशोक मधुर, अंचल वर्मा, धर्मेंद्र सोनी, फरहान काजू, ओमजी सिंह, शिवकुमार जायसवाल, अशोक साहू, सद्दाम, भोलू जायसवाल आद थे। सहतवार हिसं के अनुसार पहलगाम में हुए आतंकी हमला में मृत आत्मा के शांति के लिए पंच मंदिर पर शोक सभा हुई, दो मिनट का मौन रख शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। इस मौके पर अजय सिंह , अरविंद गांधी, धर्मात्मा सिंह, राजकुमार वर्मा, राम बहादुर वर्मा,रंजन सिंह, निलेश उपाध्याय आदि थे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।