थाना समाधान दिवस में 14 मामलों का निस्तारण
Balia News - बलिया के सभी थानों पर शनिवार को थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया। एएसपी अनिल कुमार झा ने शिकायतों का निपटारा किया और कुछ मामलों का मौके पर निस्तारण किया। उन्होंने पुलिस और राजस्व की टीमों को संयुक्त...
Newswrap हिन्दुस्तान, बलियाSat, 22 Feb 2025 11:30 PM

बलिया। जनपद के सभी थानों पर शनिवार को थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया। एएसपी अनिल कुमार झा ने मनियर थाने पर शिकायतों का निपटारा किया। उन्होंने कुछ मामलों का मौके पर निस्तारण किया तथा अन्य का गुणवत्तापूर्ण व समयबद्ध निस्तारण करने का निर्देश दिया। कहा कि पुलिस व राजस्व की टीमों द्वारा संयुक्त रुप से प्रकरण का निस्तारण किया जाए, जिससे फरियादियों को भटकना न पड़े।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।