Hindi NewsUttar-pradesh NewsBahraich NewsNew Executive Committee Elected for Uttar Pradesh Lekhpal Sangh in Nanpara

लेखपाल संघ की नई कार्यकारिणी गठित

Bahraich News - उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ की शाखा नानपारा में नई कार्यकारिणी का चयन हुआ। अनुज कुमार श्रीवास्तव को तीसरी बार निर्विरोध अध्यक्ष चुना गया। चुनाव प्रक्रिया में सभी पदाधिकारी निर्विरोध चुने गए। लेखपालों ने...

Newswrap हिन्दुस्तान, बहराइचTue, 24 Dec 2024 05:52 PM
share Share
Follow Us on
लेखपाल संघ की नई कार्यकारिणी गठित

नानपारा, संवाददाता। उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ की शाखा नानपारा की नई कार्यकारिणी का चयन हुआ। तहसील सभागार में लेखपाल संघ चुनाव प्रक्रिया की गई, जिसमें सभी पदाधिकारी निर्विरोध चुने गए। लेखपालों ने सर्वसम्मति से अनुज कुमार श्रीवास्तव को तीसरी बार संगठन का निर्विरोध अध्यक्ष चुना है। मंगलवार को लेखपाल संघ बहराइच के कनिष्ठ उपाध्यक्ष बशीरुद्दीन, पयागपुर लेखपाल संघ अध्यक्ष धर्मवीर सिंह, लेखपाल संघ मोतीपुर मंत्री लाल बहादुर सिंह के देखरेख में चुनावी प्रक्रिया की गई। जिसमे 65 लेखपालों ने सर्वसम्मति से अनुज कुमार श्रीवास्तव को तीसरी बार निर्विरोध अध्यक्ष सहित वरिष्ठ उपाध्यक्ष विनोद कुमार, सत्यम साहू, मंत्री पंकज साहू, उपमंत्री इंद्रजीत वर्मा, कोषाध्यक्ष शुभम यादव, संप्रेक्षक पुष्पा देवी को निर्विरोध चुना। लेखपालों ने पदाधिकारियों का माल्यार्पण कर सम्मानित किया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें